रांची में एक शिक्षिका की गला रेत कर हत्‍या, सिरफिरे आशिक ने ली जान!

ओरमांझी गांव में लगभग 23 वर्षीया एक युवती प्रियंका कुमारी की हत्या अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर कर दी। वह ओरमांझी निवासी देवनारायण साहू की पुत्री थी। हत्यारों का का पता अभी तक नहीं चल पाया है। मृतका आदित्य पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थी। घटना मंगलवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता व भाई घर से बाहर थे। घटना के बारे में आशंका जाहिर की जा रही है कि यह एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक की करतूत हो सकती है।

मृतका के परिजन ओरमांझी में ही एक छोटा सा होटल चलाते हैं। मृतक की बहन कृतिका जब काम से लौटकर घर में घुसी ही थी, तो वह अपनी बहन को घर में ही भागते हुए देखा। उसके गर्दन से खून बह रहा था। भागते-भागते वह अपने बेड पर गिर गई। तब कृतिका ने हल्ला किया। तत्काल उसे मेदांता ले जाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

ग्रामीण एसपी ने की घटना की जांच
मेदांता अस्पताल व युवती के घर में जाकर ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व थाना प्रभारी समाचार लिखे जाने तक छानबीन कर रहे हैं पर हत्यारों का सुराग नहीं चल पाया है। गुरुवार को खोजी कुत्ता व फॉरेंसिक जांच दल को बुलाने की बात पुलिस कर रही है। प्रियंका का गला धारदार हथियार से रेता हुआ है।

घायल होने तक हत्यारों से युवती ने किया संघर्ष
शव देखने से प्रतीत होता है कि मृतका ने मरने से पहले हत्यारा से हाथापाई की है, क्योंकि उसका कपड़ा भी फटा हुआ है। पुलिस मृतका के पिता, भाई व बहन से भी पूछताछ कर रही है।

घर के पीछे से मारकर भागने का संदेह
संदेह जताया जा रहा है कि अपराधी युवती को घायल करने के घर के पिछवाड़े ही भाग निकले, इसलिए लोग उसे देख नहीं पाए। पुलिस इस ओर तहकीकात कर रही है।

कहीं कोई गलत नीयत से तो नहीं घुसा घर में
घटना की जांच करने आई पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है। दुश्मनी सहित अन्य बिंदु पर भी ध्यान है। पुलिस ने आशंका जताई है कि कहीं कोई गलत नीयत से तो नहीं घुसा असफल होने पर युवती का गला रेतकर भाग गए।

परिजनों की आर्थिक स्थिति है खराब
अपराधियों द्वारा मारी गई प्रियंका के परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब है। उसके परिजन किसी प्रकार एक छोटा होटल चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पैसा के लिए लूटपाट करने की संभावना नहीं के बराबर ही है।

रो-रोकर परिजनों का है बुरा हाल
प्रियंका के मारे जाने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी कह रहे थे कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या किसने की नहीं पता। मां बार-बार बेहोश हो रही थी। पिता, भाई व बहन की स्थिति भी खराब थी। बार-बार वे सभी रोने लगते थे।

अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार तक मामले का खुलासा कर लिया जाएगा

E-Paper