10 फरवरी को सुशील मोदी और 25 को उमा भारती करेंगी उत्तराखंड का दौरा, पीछे है खास वजह
भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री उमा भारती और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। सुशील मोदी 10 फरवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे, जबकि उमा 25 फरवरी को हल्द्वानी पहुंचेगी।
उत्तराखंड में भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत वर्तमान में दो रथ चल रहे हैं। हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों रथ केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न वर्गों से अलग-अलग विषयों पर उनके विचारों को जानना है, जिनके आधार पर पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र तैयार करेगी।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रदेश में भारत के मन की बात कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में सुशील मोदी और उमा भारती का आना तय हो गया है।