बीजेपी बूथ सम्मेलन में योगी, शाह करेंगे शिरकत
लोकसभा चुनाव का समय करीब आने के साथ ही अब राजनीतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके मद्देनजर अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का कार्यक्रम 6 फरवरी को होने जा रहा है, जिसको लेकर आज बीजेपी के ब्रजप्रान्त अध्यक्ष रजनीकांत ने अलीगढ़ आकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में जिले में 26690 बूथ हैं
बूथ सम्मेलन में भाजपा की 17 इकाइयों के बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित करीब 40 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल, इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव मौर्या, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय सहित भाजपा के दिग्गज नेता बूथ सम्मेलन में शिरकत करेंगे, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत और सफल बनाने के लिए मंथन होगा, भाजपा को आगामी चुनाव में विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गुर दिए जाएंगे
वहीं रजनीकांत माहेश्वरी ने कांग्रेस पार्टी के दिग्गजों पर निशाना साधा, इधर सपा, बसपा गठबंधन पर भी चुटकी ली, वहीं AMU में गतदिनों तिरंगा यात्रा को लेकर कहा यात्रा तो निकलती ही रहेंगी, एएमयू में भगवा जलाने की चेतावनी देने वाले पर कहा जो भी भगवा जलायेगा जेल जायेगा।