ईवीएम हैकिंग कार्यक्रम की कांग्रेस ने लिखी पटकथा, BJP ने सिब्बल पर पूछा सवाल

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ईवीएम हैकिंग को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि हैकिंग विवाद में जिस आशीष रे का नाम आया है उससे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में मुलाकात की है। रे नेशनल हेराल्ड में लिखते हैं। उसने अपने कॉलम में राहुल गांधी की काफी तारीफ की है। वह एक समर्पित कांग्रेसी और भाजपा विरोधी हैं। कथित ईवीएम हैकर की प्रेस कांफ्रेंस आशीष रे ने करवाई है। यह प्रेस कांफ्रेंस कांग्रेस द्वारा प्रायोजित थी। हैकर अपना चेहरा ढंककर आया था।

प्रसाद ने कहा, ‘कांग्रेस का झूठा एजेंडा भारतीय मतदाताओं का अपमान है। 2014 में यूपीए सत्ता में थी हम नहीं। हमपर ईवीएम हैकिंग का आरोप कैसे लगा सकते हैं जब हम सत्ता में ही नहीं थे? भारत का चुनाव आयोग जिसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है, आज कांग्रेस पार्टी उस संवैधानिक संस्था पर हमले करवा रही है। कांग्रेस पार्टी 2019 में होने वाली अपनी हार के बहाने अभी से ढूंढने लगी है। कांग्रेस पार्टी सुनियोजित तरीके से देश की संवैधानिक और वैधानिक संस्थाओं की अस्मिता को कमजोर करने का भरसक प्रयास कर रही है।’ 

E-Paper