युवराज सिंह के साथ भी रह चुका है इस मशहूर एक्ट्रेस का अफेयर, अब पति से रहती हैं अलग

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म मोहब्बते से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली किम शर्मा ने कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें उनकी तुम से अच्छा कौन है, नहले पे दहला, कहता है दिल बार बार और जिंदगी रॉक्स जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन वो बॉलीवुड में कुछ खास मुकाम नहीं हासिल कर पाई। किम शर्मा इन दिनों एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि, 21 जनवरी का जन्मदिन हैं।

किम शर्मा का जन्म 21 जनवरी 1980 को हुआ था। आज हम आपको उनकी जुड़ी कुछ रोचक बाते बताने जा रहे हैं।किम शर्मा को बॉलीवुड में दो तीन फिल्मों में काम करने के बाद फिल्में के आफर आने कम हो गए थे। इस तरह वो धीरे धीरे बॉलीवुड से गायब हो गई। अब बेशक किम शर्मा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हो लेकिन वो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। किम बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वो हमेशा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी रहती है।

आपको बता दें कि, किम शर्मा ने साल 2010 में एक बिजनेसमैन अली पंजानी के साथ शादी की थी। शादी के बाद किम शर्मा मुंबई छोड़ा केन्या में शिफ्ट हो गई थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया था। पति के छोड़ने के बाद ही किम शर्मा पाई पाई को तरस रही हैं। हालांकि एक बातचीत में किम शर्मा ने इन सभी खबरों को निराधार बताया और दिवालिया होने की खबरों पर जमकर गुस्सा भी निकाला

इतना ही नहीं किम शर्मा का अफेयर को मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी लगभग चार साल तक डेट किया था। उनसे ब्रेकअप के बाद उन्होंने स्पेनिश सिंगर कार्लोस मारीन को डेट किया था। इसके अलावा और भी कई लोगों का नाम भी उनसे जोड़ा गया था।

E-Paper