Breaking: आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज हुई FIR, मैकेनिक को दी जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार फिर से विवादों में फंसते हुए नजर आए हैं। जी हां आपको बता दें कि आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक कार मैकेनिक ने एफआईआर दर्ज करवाई हैं। मैकेनिक का आरोप है कि, अभिनेता आदित्य पंचोली ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, आदित्य पंचोली ने साल 201 में मैकेनिक मौसिम कादर राजापकर से अपनी कार ठीक करवाई थी। इसके अलावा उन्होंने कार को मॉडिफाई भी करवाया था। मैकेनिक के अनुसार इसका लगभग खर्चा 2.82 लाख रुपए बताया था।

इतना ही नहीं मैकेनिक के आरोपों के अनुसार उन्होंने जान से मारने की धमकी दी हैं। हालांकि पुसिल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है कि जब आदित्य पंचोली किसी विवाद में पड़े हो। इससे पहले भी आदित्य पंचोली कई तरह के विवादों में आ चुके हैं। उनका अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अफेयर के कारण भी विवादों में रहे थे। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार शारीरिक तौर पर चोट पहुंचाई थी।

आपको बता दें कि जब अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड में अपने करियर के संघर्ष कर रही थी तो उस दौरान आदित्य और कंगना रनौत के रिलेशनशिप काफी चर्चा चल रही थी। आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ मान हानि का आरोप लगाया था।

E-Paper