Sex करने से मना करती थी पत्नी, गुस्साए पति ने किया कुछ ऐसा कि चौंक गए परिजन

कई बार हमारे सामने ऐसे मामला आ जाते है। जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है। इनमे से कई सारे मामले रिश्तों को शर्मसार करने वाले होते हैं। जब इंसान को इन खबरों की सच्चाई का पता चलता है तो शर्म से उनका सिर झुक जाता है। आज आपको उत्तर प्रदेश के उन्नाव का एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है।

कुछ दिन पहले हुई एक महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या का आरोपी उसका पति ही है। वहीं मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई कि आरोपी की पत्नी उससे संबंध बनाने से मना करती थी।

जिससे गुस्स में आए पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। और दूर खेत मे शव को ले जाकर फेक दिया। जिसके बाद लोगों ने खेत मे 42 वर्षीय महिला का शव देखा था। जिसकी पहचान असोहा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार लोधी की पत्नी के रूप में की गई थी। जहा बाद में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके लिए गांव के कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

लेकिन जब पोस्टमार्टम के बाद उसका पति उसके अंतिम संस्कार मे शामिल नहीं हुआ तो पुलिस को उस पर शक हुआ। जहां पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल लिया। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि वह उसके साथ संबंध बनाने मे आनाकानी करती थी।

साथ ही वह अपने पति से कहती थी कि उसके किसी के साथ नाजायज संबंध है। घटना वाले दिन उसके पति ने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की थी। जहां उसने उसके साथ झगड़ा कर लिया। जिससे उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

E-Paper