हाथ के इस निशान से मिलती है प्रेम संबंधों में विफलता…

व्यक्ति के हाथ की रेखाओं में कई सारे निशान व चिह्न पाए जाते हैं। जो उस व्यक्ति के बारे में कुछ ना कुछ जरूर बताते हैं। वही इन्हीं में से एक निशान होता हैं क्रॉस का। यह ​चिह्न बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं। वही आपको यह बता दें कि इस चिह्न का हाथ की अलग—अलग रेखा पर अलग अलग ही असर और प्रभाव पड़ता हैं और इसका महत्व भी होता हैं। तो आइए जानते हैं कि इस चिह्न का कौन सी रेखा पर क्या प्रभाव पड़ता हैं।

वही जब हाथ में क्रॉस का यह चिह्न जीवन रेखा और भाग्य रेखा के मध्य में होता हैं। तो यह व्यक्ति के बिजनेस या फिर व्यापार में काफी नुकसान का सूचक माना जाता हैं।वही इसी प्रकार जब यह क्रॉस का निशान मस्तिष्क रेखा पर हो तो सिर पर गहरी चोट लगने व सर्जरी होन और आघात लगने का सूचक भी माना जाता हैं। अगर यह क्रॉस का चिन्ह जीवन रेखा पर होता हैं,तो उस वक्त व्यक्ति को दुर्घटना या फिर किसी भी तरह की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक हानि उठानी पड़ सकती हैं।

वही अगर यह क्रॉस जब हृदय की रेखा पर पड़ता हैं,तो यह हृदयघात या फिर किसी सर्जरी या हो सकता हैं कि मानसिक आघात का सूचक है। वही जब चंद्रमा के क्षेत्र पर इस क्रॉस के एक या फिर कई सारे निशान मिल रहे हो तो यह यात्रा में असफलता या फिर किसी दुर्घटना का सूचक हो सकता हैं।वही शनि पर्वत पर पाया जाने वाला क्रॉस का निशान व्यक्ति को किसी दुर्घटना या ​जीवन पर खतरे का सूचक होता हैं। वही शुक्र के क्षेत्र मे पाये जाने वाले एक या फिर दो क्रॉस दर्शाते हैं। कि व्यक्ति को अपने जीवनकाल में प्रेम संबंधों में असफलता प्राप्त होने वाली हैं।

E-Paper