ऑडिशन देने कई बार हॉलीवुड गए थे रणवीर सिंह, इसलिए ठुकरा दिए सभी ऑफर

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के सितारें सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने बीते कई साल में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसमें बाजीराव मस्तानी, गोलियों को रासलीला: रामलीला, पद्मावत और सिंबा जैसी शामिल हैं। इन फिल्मों से वो कई सालों से बॉक्स आफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे हैं जो स्टारडम पाने की रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके रणवीर सिंह ने कई बार हॉलीवुड की फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया है लेकिन उन्होंने खुद फिल्म ना करने का कारण भी बता दिया है।

फिल्म सिंबा की कामयाबी के बाद से रणवीर सिंह का स्टारडम और भी पक्का हो गया है। हाल ही में उनसे उनकी फिल्म गली बॉय के प्रमोशन इवेंट में पूछा गया कि, क्या उन्होंने कभी किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है तो उन्होंने इसपर एक बड़ा खुलासा किया है। रणवीर सिंह ने बताया कि, ‘हां, मैंने कई बार हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया है, लेकिन शूटिंग शिड्यूल के कारण मैं एक भी हॉलीवुड फिल्म में काम नहीं कर पाया। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्होंने कौन सी हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने पहले ही हॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं खबरें ऐसी है कि, इस साल रणवीर जरूर हॉलीवुड से संबंधतित कोई बड़ी खबर दे सकते हैं।

खैर इस वक्त वो अपनी अगली आने वाली फिल्म गली बॉय को लेकर चर्चा में बने हुए हैं जो इसी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

E-Paper