कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अम्मार रिजवी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में अपने कार्यकाल विशलेषण करते हुए दिया बड़ा बयान

सीतापुर की तहसील महमूदाबाद में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कस्बा महमूदाबाद के विकास पुरुष एवं पूर्व कार्यवाहक मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश डॉक्टर अम्मार रिजवी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें अपने कार्यकाल में कराए गये कार्यों का विशलेषण करते हुए कहा कि हम यह चाहते हैं कि जो चीजें महमूदाबाद से बाहर चली गयीं हैं। वह वापस आ जायें।

इसके लिये रिजवी साहब ने मौजूदा विधायक से लेकर सांसद तथा उत्तर प्रदेश की सरकार से लेकर केंद्र की सरकार तक निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। यह प्रयास इस लिए कर रहे हैं। कि  महमूदाबाद के क्षेत्र में खुशहाली का माहौल कायम रहे। आज अगर देखा जाये तो महमूदाबाद विकास में बहुत पीछे चला गया है। रिजवी  ने महमूदाबाद को वह चीजें दी थीं। जो शायद ही कोई नेता दे सकता है। गन्दी राजनीति के चलते महमूदाबाद का विकास थम गया है। क्योंकि अब के नेता केवल अपनी झोली तथा अपनी ऐशो आराम करने के लिए विधायक व सांसद होते हैं। 

आपको विदित होगा कि महमूदाबाद में जो सहूलियतें हैं। वह किसकी बदौलत हैं।
जरा ध्यान दीजिए।
1– फखरुद्दीन अली अहमद डिग्री कालेज।
2– कस्बा महमूदाबाद में तहसील।
3– जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक।
4– चीनी मिल।
5– कताई मिल।
6– सेटेलाइट।
सेटेलाइट केवल तीन ही थे जोकि देश हित में थे जिसमें से एक आपके महमूदाबाद में रिजवी  द्वारा लगवाया गया था। अब सेटेलाइट एवं कताई मिल महमूदाबाद की धरती से गायब हो गया।

अगर देखा जाये तो रिजवी  जैसा नेता महमूदाबाद की धरती पर न पैदा हुआ है और ना ही होगा। क्योंकि सरकारें चाहे जो भी हों। लेकिन डॉक्टर रिजवी का अलग ही जलवा रहता है।

मीडिया टीम ने डॉक्टर अम्मार रिजवी से जो भी सवाल किया तो रिजवी  ने मीडिया को बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। तथा मीडिया टीम को धन्यवाद भी दिया।

E-Paper