झगड़ालू होती है मंगलवार को जन्म वाली लड़कियां, जानिए अन्य दिनों के बारे में स्वभाव

हर इंसान एक-दूसरे से अलग होता है उसके सोचने  रहने सहने का ढंग एक-दूसरे अलग होता है। और हम लाख चाहकर भी सामने वाले को नही समझ पाते है। लेकिन एक तरीका है जिससे हम दूसरे के स्वभाव का पता लगा सकते है। हर किसी की जन्मदिनांक और जन्म का वार अलग-अलग होता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसी तिथियों में जन्म लेने वाली लडकियों के बारे में बताया गया था जो विशेष तिथियों में जन्मे हो और वो भाग्यशाली माने जाते है। वहीं  सप्ताह के हर वार को जन्म लेने वाले लडकियों के बारे में जानें कैसा रहता है स्वभाव, आइए जानते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसी विधियां बताई गई हैं जिनसे व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य को मालूम किया जा सकता है। यहां तक की व्यक्ति किस वार को पैदा हुआ, उस दिन के अनुसार भी स्वभाव मालूम किया जा सकता है।

रविवार को जन्म लेने वाली स्त्री दानी, बलशाली, शीत प्रवृत्ति की, चतुर और क्लेश करने वाली होती है।

सोमवार को जन्म लेने वाली स्त्री रूपवति, शुद्ध बुद्धि वाली, मधुरभाषी, शांति प्रिय, राजयोग वाली और पुत्रवान होती है।

मंगलवार को जन्म लेने वाली स्त्री कठोर हृदय वाली, झगड़ालू, पतली, शक्तिशाली होती है।

बुधवार को जन्म लेने वाली स्त्री, सरस्वती माता की कृपा को प्राप्त करने वाली, सुंदर, कोमल, सदगुणी, कलाओं में कुशल होती है।

गुरुवार को जन्म लेने वाली स्त्री शिक्षा, गुण, संपत्ति, शांति प्रिय, धैर्यवान, पुत्रवान और सुखों को प्राप्त करने वाली होती है।

शुक्रवार को जन्म लेने वाली स्त्री चंचल बुद्धि की सुंदर, काले वर्ण की और सौभाग्यशाली होती है

शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्री दुबली, लंबी, काले रंग वाली, चुगलखोर होती है। कुंडली की अन्य ग्रह स्थिति के अनुसार, स्त्रियों के स्वभाव में बदलाव भी हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, स्त्रियों के स्वभाव से सभी ग्रह-नक्षत्रों का भी सीधा प्रभाव पड़ता है।

E-Paper