2019 में कर्क राशि के लिए मिलाजुला रहेगा, जातक सोच-समझकर ले महत्वपूर्ण फैसला

राशिफल 2019 में 12 राशियों के लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2019 क्या कुछ लेकर आया है ये संदेह अब खत्म हो चुका है। साल  2018 को अलविदा कहने के साथ साल 2019 के वार्षिक राशिफल  हैं। जानते हैं साल 2019 कर्क राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आया है। कर्क राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2019 कर्क राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? साल 2019 की शुरुआत में राशि स्वामी चंद्रमा कर्क  राशि से चतुर्थ स्थान में स्थित है जो कर्क राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। कर्क राशि वाले इस साल सुख सुविधाओं से जीवन समृद्ध होगा। कर्क राशि के जो जातक नये घर, नई गाड़ी की सोच रहे हैं वो सफल होंगे। इस साल अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझकर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें। इस साल कर्क राशि वालों को खूब उतार चढ़ाव मिलेंगे लेकिन लव लाइफ बेहद रोमांटिक रहने वाली है।

साल 2019 कर्क राशि वालों के लिये आर्थिक तौर समृद्धि के संकेत दे रहा है। पुराने समय में किए गए धन संचय और निवेश से आपको लाभ होगा साथ ही अटका पैसा भी मिलने के संकेत हैं। पर इस साल नई परियोजना में, नये व्यवसाय में धन निवेश करने से पहले काफी सोच विचार लें। एक गलत फैसले से आपको नुक्सान हो सकता है। साल 2019 आपके लिए आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।साल 2019 में कर्क राशि के जातक घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। बहरहाल ये फैसले सोच समझकर लें। मार्च में इन्वेस्ट करना आपके लिये लाभकारी हो सकता है। इस समय आपकी आमदनी बढ़ सकती है। वहीं कुंडली में गुरू वक्री होने के कारण अप्रैल में आपको आर्थिक तौर पर कोई झटका मिल सकता है। अप्रैल माह में किसी को कर्ज देने से बचें। सितंबर के उतर्राध में फाइनेंशियली समस्याएं खत्म होंगी। फिर साल के बीच में सुख समृद्धि बढ़ेगी और बरकत के योग बन रहे हैं। वहीं साल 2019 में व्‍यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी गलत प्रोजेक्‍ट में निवेश करने से बचें। पार्टनरशिप में काम करने वालों के रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं। साथ ही कानूनी कार्यवाही भी होगी।साल 2019 की शुरुआत में राशि स्वामी चंद्रमा कर्क  राशि से चतुर्थ स्थान में स्थित है जो कर्क राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। कर्का राशि वाले इस साल सुख सुविधाओं से आपका जीवन समृद्ध होगा।

कर्क राशि वालों के लिए 2019 तरक्‍की लेकर आया है। इस साल कर्क राशि वाले आगे बढ़ेंगे और आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। साल 2019 में आपको अच्‍छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी में आपके बेहतर प्रदर्शन से लोग आपसे ईर्ष्‍या करेंगें। नौकरी के लिए आपको दूर दराज के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। कर्क राशि वालों के लिये 2019 में किस्मत आपका साथ देगी। आपकी राशि से दसवें स्थान के स्वामी मंगल बन रहे हैं जो कि साल 2019 के आरंभ में आपकी राशि में स्थित है।  मार्च, अप्रैल और मई में आर्थिक जीवन के तौर पर बढ़िया रहेंगे। परंतु धन लाभ के साथ आपको बिजनेस में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है इसलिए सतर्क रहें। तरक्की आपको बिना किस्मत के साथ के नहीं मिलेगी इसलिए मेहनत में कोई कमी न होने दें।  मार्च में राहू का आपकी राशि से गोचर कर 12वें स्थान पर जाने से कामकाज संबंधी मुसीबतें कम होंगी। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेधड़क शुरू करें। आपके काम के कारण आपको एक नई पहचान मिलेगी। कार्योन्नति होगी साथ ही बहुत से लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। मार्च के अंतिम में आपके कामकाज में थोड़ी रूकावटें आएंगी कार्यों का बोझ बढ़ेगा पर नई जिम्मेदारियों के दवाब से परेशान न हों। अप्रेल माह में प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें वरना कोई व्यापार में धोखा दे सकता है। अगस्त सितंबर माह में आप फिर ऊपर उठेंगे। कुल मिलाकर साल 2019 आपके लिए एक कामयाब साल होने वाला है।कर्क राशि वालों के लिये साल 2019 रोमांटिक लव लाइफ लाया है। जो लोग नई रिलेशनशिप में हैं या अभी अभी हाल के दिन में एक दूजे के दिल करीब आए हैं उनके लिए यह शुभ समय है। ऐसे नए प्रेमी जोड़ों में नज़दीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते गहरे होंगे। एक दूसरे पर विश्वास कायम होगा। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं वो अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

साल 2019 में आप पार्टनर के साथ शॉपिंग, मूवी या ट्रिप पर जाने की सोच सकते हैं। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी रोमांच रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ समय बाद गुरू वक्री के कारण आपके बीच लड़ाई-झगड़े की संभावनाएं हैं। कोई ऐसी बातन कहें जिससे भावनाएं आहत हों साथ अगले समय में पार्टनर के साथ तालमेट बैठाकर चलने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर 2019 आपके लिये रोमांटिक रहने वाला है।कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जो कि स्वास्थ्य के भी कारक हैं। इसलिए कर्क राशि वालों के लिये 2019 में सेहत सामान्य रहेगी। यह वर्ष आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें तो सब ठीक रहेगा। हालांकि वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव रहेगा। परंतु स्वास्थ्य स्थिति ज्यादा गंभीर या फिर चिंताजनक नहीं रहेगी। वहीं कुछ महीनों में आपको बीमारियां घेर सकती हैं लेकिन चिंता करने की बात नहीं है।इंसोमनिया, रक्‍त विकार, हार्मोनल असंतुलन, अपच, और फूड प्‍वाइज़निंग जैसी समस्‍याओं से दो चार होंगे पर जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।

साल 2019 में कर्क राशि सेहत को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी से भी आपको छुट्टी मिल जाएगी। अप्रैल के अंतिम दिनों में स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने के योग बन रहे हैं। वर्ष के अंतिम दिनों में आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है बाकि सेहत के मामले में साल 2019 आपके लिए लाभकारी रहेगा।कर्क राशि वालों के लिए 2019 सबसे अधिक खराब रहने वाला है। इस साल आपका पारिवारिक जीवन और व्‍यापार दोनों चौपट होने वाले हैं। बिजनेस में जहां घाटा होगा वहीं परिवार में अनबन रहेगी इसलिए कुछ उपाय कर लेने आवश्यक हैं। साल 2019 में कर्क राशि वाले योग, ध्‍यान और प्राणायाम करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं और शनिवार और मंगलवार के दिन गरीबों को दान दें। मां दुर्गा सप्‍तशती के देवी कवच का पाठ करने आपको लाभ मिलेगा।

E-Paper