अज्ञात हत्या का खुलासा , 02 अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से आलाकत्ल ( चाकू ) व मोबाइल फोन (मृतक का) बरामद

गाजियाबाद। 27.02.18 को थाना लिंक रोड क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात व्यक्ति की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 92/18 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। मृतक की शिनाख्त रमन मिश्रा उर्फ संजय पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी रजबापुर थाना महौली जिला सीतापुर के रुप में हुयी थी।उक्त घटना का खुलासा करते हुए थाना लिंक रोड पुलिस द्वारा दिनांक 03.03.18 को 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से आलाकत्ल 01 चाकू व मोबाइल फोन(मृतक का) बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते राजू सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम मैथरा थाना बिसौली जिला बदॉंयू हाल पता- किरायेदार रामभजन का मकान मौहल्ला मंगल बाजार ग्राम कडकड मॉडल थाना लिंक रोड जनपद गाजियाबाद व संजीव सिंह पुत्र स्वं धर्म सिंह निवासी सिमर्रा भोजपुर थाना बिलसी जिला बदॉयू हालपता- किरायेदार रामभजन का मकान मौहल्ला मंगल बाजार ग्राम कडकड मॉडल थाना लिंक रोड जनपद गाजियाबाद।

बरामदगी का विवरण में 01 अदद चाकू (आला कत्ल), 01 अदद मोबाईल फोन (मृतक का)

मिला। गिरफ्तार अभियुक्त (राजू) व रमन मिश्रा (मृतक) श्री मैन्यू फैक्चरिंग प्रा0 लि0 कम्पनी में सहकर्मी थे। कार्यक्षमता/योग्यता को देखते हुए कम्पनी द्वारा मृतक को प्रमोशन व अभियुक्त (राजू) का डिमोशन कर दिया था। जिस कारण अभियुक्त राजू मृतक (रमन मिश्रा) से रंजिश रखने लगा था और दोनों के मध्य झगडा भी हुआ था जिसका बदला लेने के लिए अपने जीजा (संजीव उपरोक्त) के साथ मिलकर मृतक को शराब पिलाने के बाद नशा होने पर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी।

48 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा 02.03.19 को आश्रम रोड नन्दग्राम से अभियुक्त अंचल सिंघल पुत्र मंगलसेन निवासी गली नं0 03 मं0नं0 257 शान्तिनगर नन्दग्राम थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 48 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुयी है।

E-Paper