क्या आपने भी पाल रखा है तोता, तो जरूर पढ़े यह खबर

वास्तु शास्त्र के अनुसार आज हम आपको तोते से ही जुडी कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। दरअसल वास्तु के अनुसार अगर आप तोते की तस्वीर घर में उत्तर दिशा की ओर लगाते हैं तो इससे आपके बच्चों का पढ़ाई में मन लगा रहेगा और वह लगातार पढ़ाई में उन्नति करता रहेगा।
आपने भी पाल रखा है तोता:
तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक होता है और अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता और सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोते का चित्र या मूर्ति घर में स्थापित करें। 
इसी के साथ ऐसी भी मान्यता है कि पति पत्नी के प्रेम संबंधों को और बढ़ाने के लिए तोते का जोड़ा घर में ला सकते है लेकिन इसके कुछ नियम भी है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 
कई लोगों की राशि में कुछ बड़े दोष होते हैं और उसके बाद उन्हें तोता पालने के लिए मना कर दिया जाता है। वहीं उन्हें यह हिदायत दी जाती है कि उन्हें अपने घर में तोता बिल्कुल भी नहीं लाना चाहिए क्योंकि वह उनकी जान का दुशमन होता है।
इसी के साथ माना जाता है कि पक्षियों को बंधक बनाकर रखना पाप है और इसके कई दुष्परिणाम भुगतने होते हैं। इसी कारण भी यह भयावह है।
E-Paper