आपके अंगूठे के आकार में छिपे हैं कई राज, ऐसे पता करें व्यक्ति का स्वभाव

हिंदू धर्म में शरीर पर तिल से लेकर हाथों के नाखून तक कई मान्यताए हैं, जिनपर कई दफा सवाल उठे हैं तो कई बार वैज्ञानिक लाभ भी सामने आए है। 

हस्तरेखा विशेषज्ञों की भी मानाना है कि हाथ  की अंगुलियों से लेकर रेखाओं तक काफी चीजें हमारी किस्मत के बारे में जानकारी देती है।

हस्तरेखा विशेषज्ञों के मुताबिक हाथ की हर अंगुली का अपना अलग महत्व होता है। अंगुली के अलावा हाथ का अंगूठा भी आपके बारे में कई राज खोलता है।

अंगूठा के शेप आपके बारे में काफी कुछ बता सकता है। कई लोगों का अंगूठा लंबा होता है तो वहीं कई लोगों का अंगूठा छोटा होता है। आइए जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

जिन लोगों का अंगूठा सीधा होता है यानी राइट ऐंगल बनता है वह बहुत मजबूत ख्याल वाले होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें हराना आसान नहीं होता। अगर कोई एसे व्यक्ति को हरा भी देता है तो वो दोबारा संघर्ष करने को तैयार रहते हैं जीवन में आसानी से इन्हें कोई हरा नहीं सकता। 

वहीं जिन लोगों का अंगूठा तर्जनी अंगुली के बीच के भाग से गुजरता है ऐसे लोगों का अंगूठा सामान्य आकार से लंबा होता है। इन लोगों में खास तरह की खूबियां होती हैं। इन लोगों के विचार स्वतंत्र होते हैं। इन लोगों की सोच दूसरों से अलग होती है। ये लोग हर मुद्दे पर अपनी सकारात्मक राय रखने के लिए तैयार होते हैं। 

कई लोगों का अंगूठा बाकी शरीर की त्वचा से सख्त होता है। ऐसे लोगों को हठी कहा जाता है लेकिन ऐसे लोग दिमागी रुप से काफी एक्टिव होते हैं। ये लोग अपनी मन की करते हैं और इनकी मर्जी के खिलाफ कोई बात नहीं मनवा सकता। 

वहीं कुछ लोगों का अंगूठा छोटा होता है। अगर आपका अंगूठा तर्जनी अंगुली तक भी पहुंचने में अक्षम है तो ऐसे अंगूठे को छोटे साइज का अंगूठा माना जाता है। ऐसे लोग मेहनती होते हैं, वहीं ये लोग दूसरे विचारों पर चलते हैं।

E-Paper