इन बातों में लड़के-लड़कियों की होती है एक सोच, जानें उनके बारे में

रिश्ता चाहे पति-पत्नि का हो या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का लड़ाई-झगड़ा और जिद-बहस होना लाज़मी है। इससे उनके बीच का प्यार बढ़ता है। झगड़े का कारण उनकी सोच का ना मिलना होता है। लेकिन फिर भी बहुत सी ऐसी बाते होती है जिनमे उनकी सोच आपस में मिलती है। जो उन्हें एक दूसरे से बांधे रखती है। साथ ही दिवाली का त्यौहार नजदीक आ रहा है तो इस दिवाली अपने पार्टनर के साथ अपनी हर बातो को साझा करे और साथ ही अपनी सोच को एक समान रखे। ऐसी ही कुछ बातो के बारे में बारे में आज हम आपको बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में…. 

* लड़के हो या लड़कियां, दोस्तों के साथ पार्टी और मस्ती करना तो हर किसी को पसंद होता है। दोनों ही अलग-अलग तरीके से दोस्तों के साथ एज्वॉय करना पसंद करते हैं।

* जहां लड़को को अंकल, भैय्या सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता। वहीं लड़कियों को भी आंटी और दीदी शब्द से चिढ़ होती है।

* प्यार को देखने का नजरिया भले ही अलग हो लेकिन दोनों ही सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं। इस मामले में दोनों की सोच एक जैसी होती है।

E-Paper