यहाँ दूसरों की पत्नी को भगाकर की जाती है शादी, समाज भी देता है रजामंदी

आमतौर पर देखा गया है कि शादी के लिए लड़का और लड़की मिलते हैं। उनके और उनके परिवार के रजामंदी से शादी की जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे समुदाय के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ दूसरों की पत्नी को भगाकर शादी की जाती है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति की। तो आइये जानते है यहाँ के अनोखे रिवाज और इस अनोखी शादी एक बारे में। 

जी हाँ, इस जनजाति में लोग दूसरों की पत्नियों को चुराकर अपनी शादी रचा लेते है। यही नहीं इस शादी को समाज में लव मैरिज के रूप में मानता है। यह इसलिए क्योकि पहली शादी तो वे लोग अपने घरवालों की मर्जीनुसार करते है लेकिन दूसरी शादी उन्हें किसी भी व्यक्ति की पत्नी को चुराकर करनी पड़ती है। बता दे कि इस जनजाति में हर साल गेरेवोल फेस्टिवल होता है, जिसमे लड़के अपने चेहरे को अनेक प्रकार के रंगो से सजाते है।

लड़के ऐसा दूसरों की पत्नियो को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए करते है। इसके साथ ही वे उन्हें रिझाने के लिए नाचते भी है। लेकिन उस वक्त वे लोग इस बात का भी पूरा ध्यान रखते है की इस बात का पता उसके पति को न चले। इसके अलावा जब महिला भी उनसे आकर्षित हो जाती है तो वे दोनों भागकर शादी कर लेते है और समुदाय वाले लोग भी इस बात की रजामंदी दे देते है।

E-Paper