दूसरों की इन 6 चीजों का इस्तेमाल करना, बन सकता है आपके दुर्भाग्य का कारण

वास्तु में हर वस्तु की अपनी विशेष ऊर्जा बताई गई है, जिसके अनुसार वस्तुओं की इन ऊर्जा का असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता हैं। जी हाँ, हमारे द्वारा उपयोग में ली जाने वाली वस्तुएँ अपनी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से गहरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए वास्तु में कुछ चीजें ऐसी बताई गई हैं, जो कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति की इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ये वस्तुएं आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जो कभी भी किसी दुसरे व्यक्ति की इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए। 

* पेन

कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों का पेन उधार ले लेते है, लेकिन काम खत्म होने के बाद उसे लौटाना भूल जाते है। ये बात हमारे लिए आर्थिक परेशानी और अपमान का कारण बन सकती है। इसलिए भूलकर भी किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखे।

* बिस्तर

किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पलंग पर सोना भी वास्तु दोष माना जाता है। ऐसा करने से उस बिस्तर पर हमेशा सोने वाले लोगों के बीच लड़ाई-झगडे होते है और अन्य व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

घडी

हाथों में पहनी जाने वाली घडी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है। दूसरों की घडी पहनने पर मनुष्य के कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इससे बचें।

* वस्त्र

दूसरों के कपड़े मांगना या प्रयोग करना भी आपके लिए कई तरह की परेशानियों और दुखों का कारण बन सकता है। इसलिए दूसरों के कपड़े मांगने या पहनने से बचें।

* धन

किसी अन्य व्यक्ति के धन पर नज़र डालना या उधार लेकर वापस न करना भी मनुष्य के लिए आर्थिक परेशानियों और दुर्भाग्य का कारण बनता है। इसलिए किसी से उधार लेने पर उसे पैसे जरूर लौटा दें।

* रुमाल

किसी भी अन्य व्यक्ति के रुमाल का उपयोग करना उन दो लोगों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है। साथ ही दूसरे का रुमाल लेने वाले को लगातार पैसों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

E-Paper