पांच अक्टूबर तक पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात के आसार

बिहार में आज यानी 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 30 सितंबर को कोसी-सीमांचल के जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं एक से 5 अक्टूबर तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 72 घंटों में राज्य के अधिकांश भागें में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक तापमान कम होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। महानवमी और विजयादशमी को कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने 30 सितंबर को उत्तर और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। एक और दो अक्टूबर किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। जानिए, किस क्षेत्र में किस तारीख को बारिश के आसार उत्तर पश्चिम बिहार : 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। उत्तर मध्य बिहार : 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। उत्तर पूर्व बिहार: 30 सितंबर को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम बिहार : 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण मध्य बिहार : 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण पूर्व बिहार : 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
E-Paper