“गट हेल्थ और लिवर के लिए मैं रोज पीता हूं 3 ड्रिंक्स”, हार्वर्ड के डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

क्या आप जानते हैं कि एक डॉक्टर अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखता है? खासकर अपनी आंतों (गट) और लिवर को कैसे हेल्दी रखता है? दरअसल, इसका जवाब खुद उन्होंने दिया है।

एक इंस्टाग्राम रील के जरिए हार्वर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने खुलासा किया है कि वे रोजाना 3 ड्रिंक्स पीते हैं, जो उनके गट और लिवर को फौलादी बनाए रखती हैं। यकीन मानिए, इन ड्रिंक्स के फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और शायद आज से ही इन्हें अपने रूटीन का हिस्सा भी बना लेंगे।

ग्रीन टी
सुबह की शुरुआत एक कप गरमागरम ग्रीन टी से बेहतर क्या हो सकती है? डॉक्टर बताते हैं कि ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, खासकर कैटेचिन से।

फायदे:
लिवर डिटॉक्स: ग्रीन टी लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाती है और उसे डिटॉक्स करने में मदद करती है।
पाचन में सुधार: यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट: यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

कॉफी
जी हां, आपने सही पढ़ा! सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि वह अपने डेली रूटीन में कॉफी को भी शामिल करते हैं।

फायदे:
लिवर डिजीज का खतरा कम: कई शोधों से पता चला है कि कॉफी लिवर कैंसर और सिरोसिस (लिवर की गंभीर बीमारी) जैसे रोगों के जोखिम को कम कर सकती है।

सूजन कम करे: कॉफी में मौजूद एंजाइम शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो लिवर हेल्थ के लिए जरूरी है।

एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार: ग्रीन टी की तरह कॉफी में भी भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।

फ्रूट्स और वेजीज से बनी स्मूदी
दिन के किसी भी समय, खासकर दोपहर या शाम में, फलों और सब्जियों से बनी एक फ्रेश स्मूदी पोषण का बेहतरीन सोर्स है। डॉक्टर इसे अपनी डाइट का अहम हिस्सा मानते हैं।

फायदे:
फाइबर से भरपूर: स्मूदी में ताजे फल और सब्जियां होने से इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज को रोकता है।

विटामिन्स और मिनरल्स: यह शरीर को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करती है, जो लिवर के सही कामकाज के लिए जरूरी हैं।

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार: चुकंदर, पालक, सेब और गाजर जैसी सब्जियां और फल लिवर को डिटॉक्स करने और उसके फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

E-Paper