पूर्व मेयर की हत्या के बाद भड़का आकोश, माहौल तनावपूर्ण

पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या से जिले में सोमवार को लोगों का आक्रोश भड़क गया है। शहर में जगह-जगह लोग आगजनी कर बवाल कर रहे हैं। उग्र लोग एसएसपी को हटाने और नगर थानेदार की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। वहीं हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की भी मांग हो रही।पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या से जिले में सोमवार को लोगों का आक्रोश भड़क गया है। शहर में जगह-जगह लोग आगजनी कर बवाल कर रहे हैं। उग्र लोग एसएसपी को हटाने और नगर थानेदार की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। वहीं हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की भी मांग हो रही।  कई सड़कों पर जाम और बवाल को लेकर शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस के जवान भी पीछे हट गए हैं। आक्रोश बढ़ने की आशंका पर पुलिस अलर्ट पर है। वहीं फोरेंसिक विभाग की टीम समीर कुमार की कार की जांच कर रही है।  संदेह के आधार पर पुलिस  कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मगर, इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा। इसके लिए माना जा रहा कि विशेषज्ञों का सहारा लिया जाएगा।  बता दें की रविवार की शाम एके 47 से पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके कार चालक को भून दिया गया था। वे अपने होटल से घर लौट रहे थे। उन्हें 18 व चालक रोहित कुमार को 11 गोलियां मारी गई थीं।

कई सड़कों पर जाम और बवाल को लेकर शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस के जवान भी पीछे हट गए हैं। आक्रोश बढ़ने की आशंका पर पुलिस अलर्ट पर है। वहीं फोरेंसिक विभाग की टीम समीर कुमार की कार की जांच कर रही है।

संदेह के आधार पर पुलिस  कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मगर, इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा। इसके लिए माना जा रहा कि विशेषज्ञों का सहारा लिया जाएगा।

बता दें की रविवार की शाम एके 47 से पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके कार चालक को भून दिया गया था। वे अपने होटल से घर लौट रहे थे। उन्हें 18 व चालक रोहित कुमार को 11 गोलियां मारी गई थीं।

E-Paper