शिवपाल ने मुलायम सिंह के बेहद करीबी भगवती सिंह से लिया आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी के अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना चुके शिवपाल सिंह यादव ने आज लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी भगवती सिंह का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भगवती सिंह को अपनी पार्टी का झंडा भी सौंपा।

समाजवादी पार्टी से अलग हो चुके शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया है। उनके इस कदम से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल है। इन दिनों शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी का दायरा बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले भगवती सिंह से भी आशीर्वाद लिया। भगवती सिंह ने भी आज अपने आवास पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को अपना आशीर्वाद दिया। आज शिवपाल यादव ने भगवती सिंह के आवास पहुंचकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का झंडा देकर उनका आशीर्वाद लिया।

E-Paper