प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काले झंडे दिखाने पहुंचे भूपेश, पुलिस से कांग्रेसियों की हुई झड़प

जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में काला झंडा दिखाने पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने आधे रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानमंत्री के विरोध में काले झंडे ना दिखा पाए और ना ही पुतला दहन कर पाए।जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में काला झंडा दिखाने पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने आधे रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानमंत्री के विरोध में काले झंडे ना दिखा पाए और ना ही पुतला दहन कर पाए।  ADVERTISING  inRead invented by Teads पुलिस ने जिले में कांग्रेसियों को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक कर चाक-चौबंद व्यवस्था की है। गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों को अस्थाई जेल के रूप में अग्रसेन भवन डभरा में रखा गया है। गिरफ्तार लोगों में लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता शामिल हैं।   'दुश्मन चाचा' ने की पिता की हत्या, रिहाई के बाद अपनाने को तैयार पीड़ित परिवार यह भी पढ़ें  जिले में हर एक क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। जिला मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने पीसीसी चीफ भूपेश बघेल समेत तमाम वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर से जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए थे, जिन्हें जांजगीर के पहले ही पुलिस ने रोक लिया, इस दौरान पुलिस से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।     30 साल से नेशनल चैंपियन है लड़कियों की यह टीम, अब बनेगी फिल्म यह भी पढ़ें  कांग्रेस नेता जांजगीर चांपा पहुंचकर मोदी को काले झंडे दिखाने वाले थे। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल तो काली पोषाक के साथ काला झंडा लेकर काली गाड़ी से रवाना हुए थे। जांजगीर रवाना होने वालों में सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद छया वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. अकबर, विधायक भोलाराम साहू, गिरीवर जंघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा, महापौर प्रमोद दुबे, गुरुमुख सिंह होरा, विकास उपाध्याय, रामगोपाल अग्रवाल समेत कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता राजीव भवन से बलौदा बाजार, शिवरीनारायण होते हुए जांजगीर चांपा पहुंचने वाले थे।  पामगढ़ से भी बड़ी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध के लिए जांजगीर रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पूरे शहर में 5 हजार जवान तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की नजर है।   छत्तीसगढ़ के त्योहारों में पोषणयुक्त सब्जियों का ऐसा है महत्व यह भी पढ़ें  सभा स्थल परएसपी नीतू कमल समेत विभाग के आला अफसर तैनात हैं। बाहरी वाहनों की कड़ी से जांच हो रही है। शहर के होटलों और ढाबों की भी जांच की जा रही है। शहर में सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अमृताल में नारेबाजी करते अकलतरा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जिले में कांग्रेसियों को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक कर चाक-चौबंद व्यवस्था की है। गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों को अस्थाई जेल के रूप में अग्रसेन भवन डभरा में रखा गया है। गिरफ्तार लोगों में लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता शामिल हैं।

 हर एक क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। जिला मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने पीसीसी चीफ भूपेश बघेल समेत तमाम वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर से जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए थे, जिन्हें जांजगीर के पहले ही पुलिस ने रोक लिया, इस दौरान पुलिस से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।

कांग्रेस नेता जांजगीर चांपा पहुंचकर मोदी को काले झंडे दिखाने वाले थे। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल तो काली पोषाक के साथ काला झंडा लेकर काली गाड़ी से रवाना हुए थे। जांजगीर रवाना होने वालों में सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद छया वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. अकबर, विधायक भोलाराम साहू, गिरीवर जंघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा, महापौर प्रमोद दुबे, गुरुमुख सिंह होरा, विकास उपाध्याय, रामगोपाल अग्रवाल समेत कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता राजीव भवन से बलौदा बाजार, शिवरीनारायण होते हुए जांजगीर चांपा पहुंचने वाले थे।

पामगढ़ से भी बड़ी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध के लिए जांजगीर रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पूरे शहर में 5 हजार जवान तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की नजर है।

सभा स्थल परएसपी नीतू कमल समेत विभाग के आला अफसर तैनात हैं। बाहरी वाहनों की कड़ी से जांच हो रही है। शहर के होटलों और ढाबों की भी जांच की जा रही है। शहर में सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अमृताल में नारेबाजी करते अकलतरा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

E-Paper