नीतीश के सामने जदयू ने गिरिडीह और पलामू सीट पर किया दावा

लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर झारखंड प्रदेश जदयू ने भी तैयारी तेज कर दी है। सत्ताधारी भाजपा से गठबंधन की स्थिति में जदयू झारखंड की दो लोकसभा क्षेत्र गिरिडीह और पलामू से चुनाव लड़ना चाहता है। इस बाबत झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर चर्चा की है। वैसे, दोनों लोकसभा क्षेत्र पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है।नीतीश के सामने जदयू ने गिरिडीह और पलामू सीट पर किया दावा

बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर जदयू और भाजपा के बीच लगातार खबरें आ रही हैं। इसे देख झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल पटना में नीतीश कुमार से मिला। इस दौरान झारखंड में जदयू को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह भी शामिल थे।

सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश दिया। कार्यक्रम आयोजित होने पर नीतीश कुमार शामिल भी होंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोकसभा चुनाव की तैयारी के बाबत जानकारी दी गई। गठबंधन की स्थिति में जदयू गिरिडीह और पलामू से चुनाव लड़ना चाहती है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं।

E-Paper