बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, आज भी होगी बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई। शनिवार को भी तेज बारिश होने की उम्मीद है। रविवार को बारिश के बंद होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 38.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, आज भी होगी बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती विक्षोभ देश के मैदानी भाग में प्रवेश करते ही धीरे-धीरे कमजोर पडऩे लगा है। विक्षोभ गुरुवार की रात ओडिशा तट से टकराया था। उसके बाद वर्तमान में ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके से गुजर रहा है।

शनिवार शाम तक इसके काफी कमजोर होने की उम्मीद है। लेकिन, प्रभावित इलाकों में शनिवार को भी बारिश होगी। चक्रवात के कारण बारिश हो रही है। शुक्रवार को बिहार के अधिकांश इलाके में बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चलती रही।

E-Paper