अमर सिंह ने सपा पर किए करारे प्रहार, मोदी की करी तारीफ

सांसद अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर करारे प्रहार किए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि अलाउद्दीन खिलजी, तैमूर और नादिरशाह की विचारधारा रखने वाले वाले लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। तीन तलाक को लेकर बने कानून पर उन्होंने कहा कि यह एक देश, एक ध्वज और एक कानून के दिशा में उठाया गया कदम है।अमर सिंह ने सपा पर किए करारे प्रहार, मोदी की करी तारीफ

एक कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे अमर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी में तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोगों को उनका नवरात्र में उनका भंडारा लगाना और विंध्याचल मंदिर में गोशाला का संचालन पसंद नहीं था। इसलिए पार्टी में उनके खिलाफ षडयंत्र रचे गए। 

महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के विरोध पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। कहा कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का गहरा रिश्ता है। भगवान गणेश के पिता भगवान शिव की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का विरोध परंपरा, दर्शन और संस्कृति के भी खिलाफ है। 

प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठ  महिलाओं को उचित सम्मान दिलाया और साबित किया कि सही मायनों में नारी शक्ति है, भोग्या नहीं। इस दौरान अमर ङ्क्षसह श्रीजगतगुरू आश्रम में जगतगुरु राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह दिल्ली लौट गए।

E-Paper