सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा? जानें

विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना है। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी यह घटना विशेष महत्व रखती है। साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 08 अप्रैल, 2024 को लगने जा रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस दौरान सूतक काल भी लागू नहीं होगा। शास्त्रों की मानें तो सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण की शुरुआत कितने से बजे होगी और इसका समापन कब होगा।

सूर्य ग्रहण 2024 का समय 

सूर्य ग्रहण की शुरुआत 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से होगी और 09 अप्रैल को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, पूर्ण सूर्य ग्रहण लगभग 07 मिनट का रहने वाला है।

करें ये काम

सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-अर्चना करना वर्जित है। आप मन ही मन में प्रभु के नाम जाप कर सकते हैं। साथ ही गायत्री मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रहण के नकारात्मक असर से आप बच सकते हैं। इसके अलावा ग्रहण के समय पका हुआ भोजन, लस्सी और दूध में तुलसी के दल डाल दें। इससे यह चीजें सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मुक्त हो जाती हैं।

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषियों के अनुसार, वर्ष 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इस दिन सूतक मान्य नहीं होगा। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना फलदायी होता है। इस मंत्र के जाप से राहु के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

E-Paper