राशिफल 9 सितंबर : निवेश से होगा मुनाफा, यात्रा के बनेंगे योग
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। कहीं से रुका हुआ पैसा मिलेगा। व्यापार में पैसा साेच समझकर लगाएं। पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी होगी। भूमि भवन के काम बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। मित्रों व सहयोगियों की मदद से कार्य बनेगा। व्यापार में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा। राजनीति के कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान कष्ट का अनुभव होगा।
GEMINI (21 मई – 20 जून): ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र मेें बढ़ोतरी होगी। किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। किसी पर भी अधिक विश्वास हानिकारक सिद्ध हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। यात्रा से लाभ।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। धैर्य व समझदारी से काम लें। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा। पत्नी व बच्चों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): लेनदेन में सावधानी रखें। व्यापार में हानि की संभावना है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। यात्रा व निवेश से लाभ।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): आत्मविश्वास बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समाज सेवा व लोक कल्याण्ा के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। वित्तीय पक्ष सुदृढ़ रहेगा। नया वाहन क्रय करने की योजना बनेगी।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): दैनिक कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे। बाधाओं के बाद कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि व वाहन चिंता का विषय बन सकते हैं। संतान की कोई गतिविधि परेशान कर सकती है। सेहत पर ध्यान दें।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): लंबे समय से चले आ रहे कार्य पूर्ण होंगे। वाहन व भौतिक ऐश्वर्य के कार्यों में बढ़ोतरी होगी। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): धन समृद्धि बढ़ेगी। पूर्वजों की संपत्ति मिलने के भी योग हैं। जीवनसाथी के साथ समरसता बढ़ेगी। उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): खानपान में अति उत्सुकता के प्रति सतर्क करें। शत्रु व विरोधी हावी हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। निवेश सोच समझकर व सलाह लेकर करें। व्यापार व नौकरी अच्छी रहेगी। मित्रों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): आपकी कल्पना शक्ति बढ़ जाएगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। स्थान परिवर्तन या पदोन्नति के संकेत हैं। सास, बहू के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। पारिवारिक हालात खुशनुमा रहेंगे।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): किसी महिला की सहायता से कोई बड़ा काम बन सकता है। मित्रों के साथ व्यापार की बातें साझा करेंगे। कार्य की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। जनहित के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे।