मनचाहा वर पाने के लिए रंग पंचमी पर करें ये उपाय

रंग पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार पड़ता है। रंग पंचमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा रानी के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन देवी-देवताओं ने ब्रज में श्री राधा और कृष्ण के संग होली खेली थी। इसलिए रंग पंचमी मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन किए उपाय बेहद फलदायी होते हैं और साधक की मनचाही मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं रंग पंचमी के इन चमत्कारी उपायों के बारे में। रंग पंचमी उपाय अगर आप मनचाहा वर चाहती हैं, तो रंग पंचमी के दिन किए गए उपाय आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। रंग पंचमी के दिन कन्या मां पार्वती को लाल गुलाल और श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं और मनचाहा वर की प्राप्ति होती है। इसके अलावा रंग पंचमी के दिन भैरव देव, बजरंगबली और मां लक्ष्मी को लाल गुलाल अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन के क्लेश से छुटकारा मिलता है। अगर आप अपनी मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण करना चाहते हैं, तो इसके लिए भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण और श्री हरि की पूजा करें और उन्हें गुलाल लगाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रंग पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 29 मार्च को रात 08 बजकर 20 मिनट से हो गई है और इसका समापन 30 मार्च को रात 09 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में रंग पंचमी का पर्व आज यानी 30 मार्च, शनिवार के दिन मनाया जा रहा है।
E-Paper