जाह्नवी कपूर ने घुटनों के बल चढ़ी तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां
खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लग्जरी के साथ-साथ धर्म और आस्था से जुड़ी चीजें भी खूब करती हैं। वह अक्सर मंदिर जाती रहती हैं। आध्यात्म से उनका लगाव पुराना है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने दोस्त औरी और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति मंदिर गईं। यहां उन्होंने घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़कर दर्शन किए। एक्ट्रेस ने इसका कारण रिवील किया।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) जितनी ग्लैमरस और लग्जरीयस लाइफस्टाइल जीती हैं, उतना ही धर्म और आस्था में भी विश्वास रखती हैं। वह बॉलीवुड की लैविश पार्टी अटेंड करती हैं, तो बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मंदिर जाना भी मिस नहीं करतीं। दर्शन करते हुए जाह्नवी की अक्सर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त औरी (Orry) के साथ तिरुपति मंदिर गईं।
जाह्नवी धर्म-आस्था में काफी विश्वास रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने तिरुपति मंदिर में दर्शन किए। औरी ने इसका व्लॉग बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस मंदिर के साथ जाह्नवी का आध्यात्म जुड़ा है। यह विश्वास इतना ज्यादा है कि एक्ट्रेस ने यहां की सीढ़ियां भी घुटनों के बल चढ़ी।