आम के पत्तों में छिपा है कई बीमारियों का इलाज, जानें

फलों में आम सबका राजा कहा जाता है। दुनियाभर के लोग इससे बड़े चाव से खाते हैं, शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसे ये फल न पसंद हो। मगर क्या आपको पता है आम के साथ-साथ उसके पत्ते भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आम के पत्तों में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। इसके अलावा ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में आप आम खाने के शौक़ीन भले न हो लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ना आपके लिए जरुरी है। क्यूंकि, यहाँ हम आम की नहीं बल्कि उसके पत्तों की विशेषता बताएंगे जो आपके स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में काफी असरदार साबित होगा।

आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि आम के पत्तों को खाने से शुगर से किडनी स्टोन तक की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इससे जुड़े फायदे……

वजन कम करने में है काफी मददगार

आजकल के भागदौड़ भरे जिंदगी में अनदेल्दी लाइफस्टाइल के चलते हमे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों में वजन बढ़ना बहुत आम बात है। शरीर के बढ़ते वजन से सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि आजकल के बच्चे भी परेशान नजर आते हैं। ऐसे में अगर वो शख्स अपने वजन को कम करना चाहता है तो उसके लिए आम के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपके मेटाबॉलिक सिंड्रोम में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। जिसके चलते आपको वजन कम करने में काफी फायदा होगा।

डायबिटीज के मरीजों के लिए है बेहद असरदार

आम की पत्तियों का पानी डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए मरीज को इन्हें पानी में उबालने के बाद पूरी रात के लिए उसे छोड़ देना है। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना होता है। बता दें, आम के पत्तों में एंथोसायनिन नामक टैनिन प्रोटीन पाया जाता है जिसकी मदद से ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखा जा सकता है।

अस्थमा में निभाता है खास किरदार

अस्थमा या सांस से जुड़ी परेशानी को झेलने वाले लोगों के लिए भी आम के पत्ते काफी असरदार होता है। आम के पत्ते ऐसे मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। अगर वो मरीज इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं, तो इससे उन्हें ऐसी परेशानियों में फायदा मिल सकता है। इसके ये पत्ते फ्लू और गले में खराश से भी आपको राहत दिला सकते हैं।

किडनी स्टोन से मिल सकता है छुटकारा

आम के पत्तों के सेवन से किडनी स्टोन से भी निजात पाया जा सकता है। इसके लिए व्यक्ति को इन्हें धूप में सुखाने के बाद उसका पाउडर बनाकर पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ देना है। फिर सवेरे इसका पानी पीने से पेशाब के रास्ते किडनी स्टोन बाहर निकल आते हैं।

E-Paper