चिकन ब्रोकली की इस डिश को लंच में बनाएं

ब्रोकली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर होता है और इसके अलावा, अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। इसलिए इसे खाना बेहद फायदेमंद होता है। चिकन भी प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है, जिसे खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसलिए हम इन दोनों को मिलाकर बनाई जाने वाली आसान डिश की रेसिपी लेकर आए हैं। जानें ब्रोकली चिकन की रेसिपी।

सामग्री :

  • 500 ग्राम चिकन
  • 500 ग्राम ब्रोकोली
  • 1 कप मेयोनीज
  • 1 बड़ा चम्मच हर्ब्स
  • 1/2 कप स्किम्ड दूध
  • 1 चम्मच करी पाउडर
  • नमक

विधि :

  • इस रेसिपी को तैयार करने के लिए चिकन को अच्छे से धोकर, मध्यम आंच पर सॉस पैन में उबालें।
  • उबालने के बाद चिकन, ब्रोकोली और अन्य सामग्री को एक साथ मिश्रित कर लें।
  • इसे एक पैन में रखें और ढक दें। इसके बाद इसे ओवन में 375°F पर 30 मिनट तक बेक करें।
  • चिकन ब्रोकली बनकर तैयार है, अब इसे चावल के साथ गरमागरम परोसें और आनंद लें।
E-Paper