खाने के साथ बनाएं पालक का रायता

पालक और दही दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। दही तो पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इन्हें मिलाकर, आप पालक रायता बना सकते हैं, जो खाने में बेहद लाजवाब होता है और इसे अपने खाने में शामिल कर, आप खाने को और टेस्टी बना सकते हैं। जानें पालक रायता बनाने की रेसिपी।

सामग्री :

  • 250 ग्राम दही
  • 1 टमाटर
  • 1 प्याज
  • काला नमक
  • 2 हरी मिर्च
  • पालक
  • 2 चम्मच भुना हुआ जीरा
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • नमक

विधि :

  • हरी मिर्च और पालक को धोकर काट लीजिये। इन्हें एक कटोरे में अलग रख लें।
  • मध्यम आंच पर एक पैन रखें, तेल डालें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालें और तड़कने दें। फिर इसमें पालक डालकर 5 मिनट तक भून लें। उसे ठंडा हो जाने दें।
  • एक बड़ा कटोरा लें, उसमें दही को चिकना होने तक फेंटें। अगर दही ज्यादा गाढ़ा लगे, तो इसमें आवश्कतानुसार पानी मिलाएं।
  • अब दही में सारी सामग्री और भूना हुआ पालक डालकर अच्छी तरह मिला लें। हरे धनिए से सजाइए। चाहें तो रायते तो ठंडा होने के फ्रिज में रखें या ऐसे भी खा सकते हैं।
E-Paper