मुख्य मंत्री योगी के लिए विधान परिषद की सीट खाली करने वाले पूर्व मंत्री को करेगी सम्मानित

सीतापुर। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के लिए विधान परिषद की सीट खाली करने वाले प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह को लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति उ.प्र. सोमवार को सम्मानित करेगी। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रांतीय संयुक्त सचिव आरपी अवस्थी ने दी. कि सम्मान समारोह 12 फरवरी को दारुल शफा लखनऊ के ए ब्लॉक के कामन हाल में सम्पन्न होगा।

जिसमें प्रदेश भर से आए लोकतंत्र सेनानी श्री सिंह जो पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्र शेखर के सहयोगी रहें हैं को मानपत्र भेंट करेंगे। स्वयं लोकतंत्र सेनानी रहे श्री सिंह प्रदेश में लोकतंत्र सेनानियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सतत् प्रयत्नशील रहे हैं। 
E-Paper