आप भी इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को निर्जला एकादशी की शुभकामना दें..

आज निर्जला एकादशी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु के निमित्त निर्जला उपवास रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से सभी एकादशियों के समतुल्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। महाभारतकाल में बलशाली भीम भी निर्जला एकादशी का व्रत करते थे। अत: साधक को श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा उपासना करनी चाहिए। इस शुभ अवसर पर लोग अपने दोस्तों और प्रियजनों को संदेश भेजकर निर्जला एकादशी की शुभकामना देते हैं। आप भी इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को निर्जला एकादशी की शुभकामना दें-

निर्जला एकादशी के भक्तिमय संदेश

1.

विष्णु जिनका नाम हो,

वैकुंठ जिनका धाम हो,

निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर,

श्रीहरि को शत-शत प्रणाम,

Happy Nirjala Ekadashi 2023

2.

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।

आपके सभी संकट भगवान विष्णु क्षण में दूर करें॥

Happy Nirjala Ekadashi 2023

3.

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।

विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।

लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।

वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।

Happy Nirjala Ekadashi 2023

4.

ताल बजे, मृदंग बजे,

बजे हरि की वीणा।

निर्जला एकादशी पर,

आप सभी को ढ़ेर सारी शुभकामना।।

Happy Nirjala Ekadashi 2023

5.

विष्णु की माया बन जाऊं,

कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,

मेरे भगवन की कृपा हो जाए तो

मैं भी धनुर्धर अर्जुन बन जाऊं।।

Happy Nirjala Ekadashi 2023

6.

भगवान विष्णु की कृपा से सभी पाप हो जाते हैं नष्ट,

इनकी कृपा जिस पर हो जाए दूर होते उसके सभी कष्ट।।

Happy Nirjala Ekadashi 2023

7.

दो नयनों में क्यों रहे, निरंतर चर्तुर्मास,

एकादशी है निर्जला, रख लो तुम उपवास।।

Happy Nirjala Ekadashi 2023

8.

भगवान विष्णु आपको,

सुख, शांति, समृद्धि,

यश और कीर्ति प्रदान करें।।

Happy Nirjala Ekadashi 2023

9.

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

Happy Nirjala Ekadashi 2023

10.

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

Happy Nirjala Ekadashi 2023

E-Paper