जानें यूपी के प्रमुख शहरों में रमजान के तीसरे दिन 26 मार्च को इफ्तार का समय…

रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। महीना पूरा होने के बाद ईद का त्‍योहार मनाया जाएगा। इस्‍लाम में रमजान का महीना बरकतों वाला माना जाता है। इस महीने में रोजदार रोजा रखने के साथ ही कुरान की तिलावट और अल्‍लाह की इबादत करते हैं। रोजे की शुरुआत सुबह सहरी खाकर की जाती है।
यहां हम आपको बता रहे हैं लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली और वाराणसी जैसे यूपी के प्रमुख शहरों में रमजान के तीसरे दिन यानी 26 मार्च को इफ्तार का समय। बता दें कि इफ्तार और सहरी के समय में क्षेत्रवार थोड़ा परिवर्तन सम्‍भव है। लखनऊ में आज यानी 26 मार्च को इफ्तार का समय, शाम 6:23 बजे (सुन्‍नी) और 6:32 बजे (शिया) है। कानपुर में शाम 6:24 बजे (सुन्‍नी), 6:35 बजे (शिया) मेरठ में शाम 6:37 बजे (सुन्‍नी), 6:45 बजे (शिया) आगरा में शाम 6:35 बजे (सुन्‍नी), 6:45 बजे (शिया) गोरखपुर में शाम 6:16 बजे (सुन्‍नी), 6:22 बजे (शिया) प्रयागराज में शाम 6:21 बजे (सुन्‍नी), 6:29 बजे (शिया) बरेली में शाम 6:30 बजे (सुन्‍नी), 6:35 बजे (शिया) वाराणसी में शाम 6:12 बजे (सुन्‍नी), 6:22 बजे (शिया)  
E-Paper