इन तरीकों को अपना कर आप पा सकते है पेट साफ करने को स्ट्रगल से छुटकारा…

रोज सुबह पेट साफ करने में दिक्कत आती है और हर दिन कब्ज की शिकायत बनी रहती है। तो इन आदतों से बदलाव देखने को मिल सकता है। गैस्ट्रोपेरेसिस ऐसी समस्या है जिससे पाचन संबंधी दिक्कत होती है। जिसकी वजह से पेट ठीक से खाली नहीं होता। अक्सर इस समस्या में पेट दर्द, मिचली, उल्टी, एसिडटी और अपच होती है। पेट साफ ना होने की स्थिति में कुछ खाने का मन नहीं होता। जिसकी वजह से आगे चलकर कुपोषण और ब्लड शुगर में अनियमितता देखने को मिलती है। रोज सुबह अगर आप पेट साफ करने को स्ट्रगल करते हैं तो इन तरीकों को अपनाएं। ये तरीके आंतों को साफ करने में मदद करते हैं। सेंधा नमक और पानी सेंधा नमक खाने के कई सारे फायदे हैं। ये पेट साफ करने में भी मदद करता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक या पिंक सॉल्ट को मिला लें। इस पानी को पीने से आंते पूरी तरह से साफ हो जाती हैं। गुनगुना पानी है जरूरी रोज सुबह उठकर गुनगुने पानी की अच्छी खासी मात्रा पेट साफ करने में मदद कर सकती है। एक से दो गिलास हल्का गुनगुना पानी पिएं। ये रोज की कब्ज को खत्म करेगी। हर्बल टी अगर आप पेट साफ ना होने की समस्या से परेशान रहते हैं तो एक कप हर्बल टी को भी पी सकते हैं। ये चाय कब्ज और एसिडिटी को खत्म करती है। फाइबर है जरूरी अगर आप मैदे वाले या जंक फूड्स को खाते हैं तो कब्ज होना स्वाभाविक है। अपने खाने में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं। जिससे पेट भी साफ रहेगा और मोटापा के साथ दूसरी बीमारियां भी नहीं घेरेंगी।
E-Paper