आफताब पूनावाला को लेकर  उसकी नई महिला मित्र ने ये नई और अहम खुलासे, जानें क्या

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला को लेकर उसकी नई महिला मित्र ने कई नई और अहम बातें कही हैं। कुछ ही वक्त पहले आफताब के संपर्क में आई उसकी नई गर्लफ्रेंड ने कहा है कि आफताब को लेकर हुए खुलासे को सुनने के बाद वो सदमे में हैं। महिला ने कहा कि वो दो बार आफताब के छतरपुर स्थित फ्लैट पर गई थीं लेकिन उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं है कि उस वक्त श्रद्धा के शरीर के टुकड़े घर में ही रखे हुए थे। महिला ने यह भी बताया कि आफताब ने उन्हें एक अंगूठी तोहफे में दी थी। महिला के मुताबिक, 12 अक्टूबर को आफताब ने उन्हें एक फैंसी आर्टिफिशयल अंगूठी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, यह अंगूठी श्रद्धा की थी। पुलिस ने आफताब की नई पार्टनर से यह अंगूठी बरामद कर ली है और उनका बयान भी दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पेशे से एक मनोवैज्ञानिक हैं।
पुलिस को जो बयान दिये गये हैं उसमें आफताब पूनावाल की दोस्त ने बताया कि अक्टूबर के महीने में वो दो बार आफताब के फ्लैट पर गई थीं। लेकिन श्रद्धा की हत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है और ना ही घर में रखे मानव अंगों के बारे में वो कुछ जानती हैं। महिला ने यह भी बताया है कि आफताब अक्सर उनसे मुंबई में अपने घर में बारे में बात किया करता था। आफताब एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए महिला के संपर्क में आया था। पुलिस के मुताबिक, विभिन्न डेटिंग ऐप के जरिए आफताब 15-20 लड़कियों के संपर्क में था। जांच के दौरान पुलिस ने बबल ऐप के रिकॉर्ड खंगाले तो पता चला कि आफताब 30 मई को एक अन्य लड़की के संपर्क में आया था। यानी श्रद्धा की हत्या के करीब 12 दिनों के बाद। तोहफे में देता था परफ्यूम आफताब की मनोवैज्ञानिक दोस्त ने पुलिस से कहा कि उसका व्यवहार सामान्य था। वहां काफी केयरिंग था और उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि आफताब के दीमाग में क्या है। उन्होंने यह भी बताया कि आफताब के पास अलग-अलग क्वालिटी के डियोड्रेंट्स और परफ्यूम्स थे और अक्सर वो तोहफे में भी उन्हें यह चीजें देता था। महिला के मुताबिक, आफताब काफी ज्यादा सिगरेट पिता था और जल्द ही सिगरेट छोड़ने की बात भी कहता था। खाना ऑर्डर कर घर पर मंगवाता था महिला ने यह भी दावा किया कि विभिन्न तरह के खानों में आफताब की काफी दिलचस्पी रहती थी और अक्सर वो अलग-अलग होटलों से घर पर खाना मंगवाता था। आफताब कहता था कि रेस्टोरेंट में खाने को सजाने को लेकर अपनी हॉबी के बारे में भी बातें करता था। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आफताब की नई पार्टनर अभी काउंसिलिंग से गुजर रही हैं और सदमे में हैं।
E-Paper