मध्य प्रदेश पुलिस ने भारत जोड़ो यात्रा इस मामले को ले कर दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाए जाने की बात सामने आ रही है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इस यात्रा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जाने को लेकर केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक कथित वीडियो जिसमें पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं को लेकर केस दर्ज किया है।
हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह वीडियो एडिटेड है और इस डॉक्टर्ड वीडियो का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की इस पदयात्रा को बदनाम करने के लिए कर रही है। मध्य प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने दावा किया है कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने इस वीडियो क्लिप को डिलीट कर दिया है। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस, बीजेपी आमने-सामने खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि यह केस सनावद थाने में दर्ज किया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 153 (B)और 188 के तहत यह केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जांच से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी अभी फिलहाल शेयर नहीं की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने दावा किया है कि यह एक डॉक्टर्ड वीडियो है।  मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की इस यात्रा की सफलता से डर गई है। इसलिए वो एक फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर कांग्रेस सांसद की छवि को खराब करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया इं-चार्ज लोकेंद्र परासर ने यह वीडियो शेयर किया है और उनके खिलाफ हम एक्शन लेंगे।
E-Paper