IPL 2023 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में इस खिलाड़ी की होगी वापसी..
IPL दुनिया भर में पंसद किया जाने वाला लोकप्रिय लीग बन चुका है। आइपीएल के इतिहास में दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही हैं। एक मुंबई इंडियंस और दूसरी चेन्नई सुपर किंग्स। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में चार बार आइपीएल का टाइटल जीता है। यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है।
क्रिकबज के अनुसार IPL 2023 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। फिलहाल यह खिलाड़ी चोटिल चल रहा है। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी चोट से काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं।