महिंद्रा ने इस महीने महँगी की अपनी इन दो SUV कारो की कीमत 

सितंबर का महीना ‘सितमगर’ बनकर आया है। महिंद्रा ने पहले थार और XUV700 की कीमतों में इजाफा किया था। उसके बाद MG ने अपनी तीन मॉडल सेल्टॉस, सेल्टॉस प्लस और एस्टर को महंगा किया। ऐसे में अब महिंद्रा ने अपनी मोस्ट पॉपुलर SUV बोलेरो और बोलेरो निओ (Bolero NEO) की भी कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने इसकी कीमतों में 2.36% तक प्राइस हाइक की हैं। यानी अब इन SUV के लिए आपको 22,701 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। कंपनी ने बोलेरो के 3 ट्रिम और बोलेरो निओ की 3 ट्रिम की कीमतें बढ़ाई हैं। कंपनी ने किसी ट्रिम पर कितने रुपए का इजाफा किया है, आप भी देखिए। महिंद्रा बोलेरो 22,701 रुपए तक महंगी महिंद्रा बोलेरो के तीन ट्रिम B4, B6 और B6 (O)    आते हैं। कंपनी ने इन तीनों ट्रिम की कीमतों में इजाफा किया है। B4 की नई कीमत 9.53 लाख रुपए हो गई है। इसकी कीमत में 22,000 रुपए का इजाफा किया गया है। B6 ट्रिम की नई कीमत अब 10 लाख रुपए हो गई है। इसकी कीमत में 22,701 रुपए का इजाफा किया गया है। इसी तरह, B6 (O) की कीमत में 22,000 रुपए का इजाफा किया गया है। अब इसकी नई कीमत 10.48 लाख रुपए हो गई है। सभी नई कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। महिंद्रा बोलेरो निओ 21,007 रुपए तक महंगी महिंद्रा बोलेरो निओ के चार ट्रिम N4, N8, N10 और N10 (0) आते हैं। कंपनी ने N8 ट्रिम को छोड़कर बाकी के 3 ट्रिम की कीमतों में इजाफा किया है। अब N4 की नई एक्स-शोरूम कीमत 9.48 लाख रुपए हो गई है। इसमें 18,800 रुपए का इजाफा किया गया है। इसी तरह N10 की नई एक्स-शोरूम कीमत 11.21 लाख रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 21,007 बढ़ाए गए हैं। वहीं, N10 (0) में 20,502 रुपए का इजाफा हो गया है। यानी अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 11.99 रुपए हो गई है।  
E-Paper