तेजी से वायरल हो रहा हैं लड़ाई करता हुआ चूहों का यह वीडियो, क्या आपने देखा

आप सभी ने WWE की फाइट तो देखी ही होगी कि किस तरह रेसलर एक-दूसरे पर दांव लगाते हैं। इन्हीं की तरह आपने इंसानों को भी लड़ते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी जानवरों को ऐसे लड़ते हुए देखा हैं वो भी चूहों को। आज इस कड़ी में हम आपके लिए एक हैरान करने वाला वीडियो लेकर आए हैं जिसमें दो चूहे इस तरह लड़ाई कर रहे हैं कि आपको WWE फाइट की याद आ जाएगी। चूहों के बीच हुई इस जोरदार लड़ाई के वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर aviralpratap21 नाम के एक यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। चूहों की लड़ाई का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CZ8_kXEFtJL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=229fc6ff-a6e2-4d9c-8e5b-cddd8eb8074d

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों चूहे एक-दूसरे का गला पकड़कर कभी लातों से तो कभी एक-दूसरे को पटककर मार रहे हैं। ये दोनों इस तरह से मारपीट कर रहे हैं मानो जानी दुश्मन हों। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि देखिए कैसे WWE स्टाइल में ये चूहे आपस में फाइट कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया की जनता को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

कुछ ही सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स लोटपोट हो रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स फनी इमोटिकॉन के जरिए लगातार अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

E-Paper