इन लक्षणों से करें ब्रेन ट्यूमर की पहचान

हमारा शरीर सौ मिलियन से भी अधिक कोशिकाओं से बना हुआ हैं। हर कोशिका का अपना विशेष महत्व हैं। वर्तमान में बढ़ रही घातक बिमारी भी एक कोशिका या कोशिकाओं के छोटे समूह से ही शुरू होती है। मास्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं के जमाव को ब्रेन ट्यूमर कहा जाता हैं जो कि कैंसर युक्त या कैंसर रहित हो सकता है। दोनों ही स्थिति में यह घातक हो सकता हैं अगर समय रहते इसके संकेतों को न समझा जाए। ब्रेन ट्यमूर मास्तिष्क के काम और आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जानलेवा बिमारी ब्रेन ट्यूमर की ओर इशारा करते हैं। इन लक्षणों को समय रहते जान उचित चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत होती हैं। आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में…

दौरे पड़ना

किसी भी तरह का ट्यूमर हो, दौरे अक्सर समस्या के शुरुआती लक्षणों में से एक होते हैं। ट्यूमर से जलन मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को बेकाबू करते हैं और असामान्य हलचलें महसूस होती है। ट्यूमर की तरह, दौरे कई रूप लेते हैं। ब्रेन ट्यूमर होने पर मांसपेशियों में ऐंठन महसूस हो सकती है। ये ऐंठन बेहोशी की हालत तक भी पहुंचा सकती है।

लगातार तेज सिर दर्द

बार-बार सिरदर्द, सिरदर्द का धीरे-धीरे गंभीर हो जाना भी इसका संकेत है। कई बार यह सिरदर्द सुबह में बदतर होता है। यह आंशिक रूप से इसलिए है क्योंकि जब आप लेटते हैं तो मस्तिष्क में दबाव बढ़ जाता है, और एक ट्यूमर इसे और खराब कर सकता है। असहनीय दर्द की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

याददाश्त में समस्या

ट्यूमर किसी व्यक्ति के व्यवहार या व्यक्तित्व में बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। दरअसल, ये दिमाग के काम काज को प्रभावित करता है। इसलिए ट्यूमर वाले लोगों को चीजों को याद रखने में समस्या होती है और कई बार वे भ्रमित महसूस कर सकते हैं समस्याओं का सामना करने में समस्या हो सकती है।

E-Paper