जान ले पुदीने के सेवन से होने वाले ये कमाल के फायदे

गर्मियों में पुदीने का सेवन फायदेमंद है। पुदीने की खुशबू और इसके स्वाद भला किसे पसंद नहीं होगा। पुदीने में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें शरीर के लिए ज़रूरी तत्व पाए जाते हैं। इसके रोज़ाना सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई तरह से फायदेमंद होता है।

पुदीने के सेवन के फायदे:

अगर आपको एसिडिटी या गैस की समस्या है तो पोदीने का काढ़ा इसके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए पुदीना, तुलसी, अदरक और काली मिर्च को मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से गैस की समस्या दूर हो जाती है।

अगर आपको सिर दर्द हो रहा है तो पौदीना इसके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसकी पत्तियों को पीसकर उसका लेप सिर पर लगाने से सिर दर्द में आराम मिलता है।

अगर आपके चेहरे पर झाइयां और फुंसियां हो रही है तो पोदीने को पिसकर उस लेप को चेहरे पर लगाने से चेहरे की फुंसियां और झाइयां कम होने लगती है।

पुदीने की पत्तियों को सुखाकर बनाए गए पाउडर को मंजन की तरह प्रयोग करने से मुंह की दुर्गध दूर होती है और मसूड़े मजबूत होते हैं।

E-Paper