दुल्हन की एंट्री ने जीता सबका दिल, देखे वीडियो

इन दिनों शादी में दुल्हन की एंट्री बेहद ही अहम हो गई है। दुल्हन क्या पहनकर एंट्री करेगी, किस तरह एंट्री करेगी और कहां से एंट्री लेगी… इन चीजों का काफी ध्यान दिया जा रहा है और हो भी क्यों नहीं क्यूंकि शादी में शामिल हुए हर मेहमान की नजर ब्राइडल की एंट्री पर ही रहती है। तो ऐसे में आज हम आपके लिए ब्राइडल एंट्री का एक शानदार वीडियो लेकर आए है। जिसमें आप देखेंगे की दुल्हन ने अपनी एंट्री के लिए गुब्बारों का सहारा लिया है। ब्राइडल एंट्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक दुल्हन को गुब्बारों की मदद से इटली के फ्लोरेंस में अपने वेडिंग वेन्यू के ऊपर उड़ते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन ने एक सुंदर ऑफ-शोल्डर डोल्से और गबाना सफेद शादी की पोशाक और हीरे से जड़ा हुआ टियारा पहना हुआ है। वह 250 सफेद रंग के हीलियम गुब्बारों के झूले पर बैठकर वेडिंग वेन्यू में एंट्री करती है। दुल्हन को हवा में उड़े हुए देखकर शादी में आए मेहमान बेहद हैरान रह गए। दुल्हन ने मेहमानों की तरफ देखकर हाथ हिलाया और एंट्री के वक्त तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।

https://www.instagram.com/reel/CcYGU68gdwc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=651ee794-912d-48e3-90fd-bb9ffef9c271

वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘यह दुल्हन की एंट्री थी! @sposiamovi ने 250 हीलियम गुब्बारों के साथ ब्राइडल एंट्री तैयार की। दुल्हन ने टियारा और घूंघट के साथ ऑफ शोल्डर @dolcegabbana गाउन पहना और फिर रियल लाइफ राजकुमारी ने अपने दूल्हे से मिलने के लिए कुछ इस तरीके से उड़ान भरी, जिसके पीछे फ्लोरेंस का खूबसूरत बैकग्राउंड था।’ अब यह वीडियो दुनियाभर में वायरल हो रहा है।

E-Paper