दुमका में ट्रक-सूमो की टक्कर में आठ छात्रों की मौत, दो घायल

झारखंड में दुमका में रविवार की सुबह एक ट्रक और सूमो की टक्कर में आठ छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

दुमका में ट्रक-सूमो की टक्कर में आठ छात्रों की मौत, दो घायल

जानकारी के मुताबिक, सूमो में सवार छात्र परीक्षा देने देवघर जा रहे थे। रास्ते में सूमो एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में सूमो के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। बताया जाता है कि सूमो में सवार छह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

E-Paper