चंडीगढ़ में मानसून की हुई जबरदस्त एंट्री, जानिए अगले दिनों मौसम का हाल

चंडीगढ़ में वीरवार को मानसून की जबरदस्त एंट्री हुई। मानसून की पहली बरसात ने बीते नौ साल का रिकार्ड तोड़ दिया। क्योंकि चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में 81.1 एमएम पानी बरसा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2013 में चंडीगढ़ में जून में 92.4 एमएम बारिश हुई थी। उसके बाद वीरवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 72.9 एमएम बारिश हुई है। वहीं बुधवार से वीरवार शाम तक 81.1 एमएमए बारिश हुई है। इस साल जून में 122.8 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 67.9 एमएम कम है।वहीं पंचकूला में 68.5 एमएम, मोहाली में 55 और एयरपोर्ट एरिया में 64 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

 

चंडीगढ़ माैसम विभग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को चंडीगढ़ में मानसून ने दस्तक दी है। वहीं हरियाणा और पंजाब में भी मानसून पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून की स्थिति पिछले कुछ साल के मुकाबले मजबूत रहेगी। मानूसन ने समय पर दस्तक दी है। आज चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री की गिरावट के साथ 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा जाेकि अधिकतम तापमान से केवल 0.5 डिग्री ही कम रहा।

 

 

कई जगहों पर गिरे पेड़, जान-माल का नुकसान नहीं

वीरवार को चंडीगढ़ में हुई झमाझम बारिश और हवा से शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी घटनाए हुई।हालांकि कहीं भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। तेज हवा और बारिश में जो भी पेड़ गिरे थे वह या तो खोखले हो चुके थे या फिर वह जड़े छोड़ चुके थे। सुखना लेक के साथ जाती सड़क पर कई पेड़ ऐसे हैं जो कभी भी गिर सकते हैं।

अगले 48 घंटे तक मध्यम से तेज बारिश के आसार

विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे के दौरान चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के अधिकांश जगहों पर मध्यम से तेज गति की बारिश होगी। दो जुलाई से पांच जुलाई के दौरान तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से कम ही रहने के आसार है। अगले तीन से चार दिन बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यह रही पिछले दस साल में शहर में हुई बारिश स्थिती

साल        24 घंटे में हुई बारिश         जून महीने की बारिश

2011        60.0 एमएम                    242.6 एमएम

2012        3.6 एमएम                       6.2 एमएम

2013        92.4 एमएम                    275.1 एमएम

2014        34.3 एमएम                    36.8 एमएम

 

2015        17.3 एमएम                    54.1 एमएम

2016        49.4 एमएम                    139.4 एमएम

2017        61.5 एमएम                    135.7 एमएम

2018        66.0 एमएम                    169.9 एमएम

2019        11.5 एमएम                    26.5 एमएम

2020        50.4 एमएम                    170.3 एमएम

2021        47.2 एमएम                    129.9 एमएम

2022        81.1 एमएम                    122.8 एमएम

ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

आज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है।

शनिवार को भी बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

रविवार को बारिश भी बारिश का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री तक रहेगा।

सोमवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री की संभावना है।

मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

E-Paper