जानें- अगले 24 घंटे में दिल्ली, UP व बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ।
मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मराठवाड़ा, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क, गर्म और आर्द्र रहेगा। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक चला गया और इस सीजन में पहली बार लू भी चली।
12 से 18 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के साथ-साथ मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद बारिश की तीव्रता कुछ हद तक कम हुई, लेकिन 25 जून तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रही। तब से, उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश में काफी कमी आई है। अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद ट्रफ का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू हो जाएगा। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से एक बार फिर से मॉनसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। लेकिन दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तर प्रदेश के तलहटी और आसपास के जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम लगभग शुष्क, गर्म और उमस भरा रहेगा।