लड़के ने 1 मिनट में लगाए 109 फिंग टिप पुशअप्स, वीडियो वायरल

दुनियाभर में कई लोग हैं जो चौकाने वाले कारनामे करने के लिए जाने जाते हैं और इन कारनामों के चलते मशहूर भी हो जाते हैं। बात करें भारत के मणिपुर की तो यहाँ से कई सारे युवा खिलाड़ी और एथलीट निकले हैं। इन सभी में से एक है 24 वर्षीय थौनाओजम निरंजॉय सिंह (Thounaojam Niranjoy Singh)। इन्होने हाल ही में 1 मिनट में 109 फिंग टिप पुशअप्स पूरे कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जी हाँ, केवल यही नहीं बल्कि इससे पहले निरंजॉय ने 105 पुशअप्स का रिकॉर्ड भी बनाया था।

वहीं अब उन्होंने 13 साल बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है और 109 पुश अप्स सिर्फ 1 मिनट में किए हैं। इस समय उनके पुश अप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप सभी को बता दें कि निरंजॉय सिंह के इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर उनका वीडियो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी और लिखा कि ‘एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप्स (फिंगरटिप्स) के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले मणिपुरी युवा टी। निरंजॉय सिंह की अविश्वसनीय शक्ति को देखकर आश्चर्य होता है। मुझे उनकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’

वहीं दूसरी तरफ रिजिजू के अलावा कई राजनेताओं, फिटनेस के प्रति उत्साही और नेटिजन्स ने ट्विटर पर सिंह और देश में उनके योगदान की सराहना और सराहना की। कई लोग निरंजॉय सिंह के दीवाने हो गए हैं और अपने वीडियो कमेंट में पोस्ट कर रहे हैं। आपको हम यह भी बता दें कि निरंजॉय सिंह पहले भी दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। जी हाँ और अपने पुराने रिकॉर्ड में उन्होंने 105 पुश अप लगाए थे। यह रिकॉर्ड उन्होंने साल 2009 में बनाया था।

E-Paper