रोज सुबह पिए धनिया का पानी, स्वास्थ्य को होंगे जबरदस्त फायदे

धनिया खाने से सेहत को बड़े फायदे होते हैं। वैसे तो इसका इस्तेमाल भारतीय रसोई में आमतौर से किया जाता है लेकिन धनिया स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। जी दरअसल कई आहार विशेषज्ञ धनिया का पानी  पीने की सलाह देते हैं और इस पानी से सेहत को कई चौकाने वाले फायदे होते हैं। इस पानी को बनाने के लिए रात को 1 कप पीने के पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज भिगो कर रख दें। वहीं सुबह के समय इस पानी छान लें। अब इसके बाद आप ये पानी पी सकते हैं। तो आइए आज हम जानते हैं धन‍िया के पानी पीने के फायदे।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए- धनिया आपके इम्युनिटी लेवल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है क्योंकि सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। जी दरअसल इसको पीने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है।

आपके बालों को मजबूत करता है- धनिया विटामिन के, सी और ए जैसे विटामिनों से भरपूर होने के लिए जाना जाता है। इसी के साथ यह बालों को मजबूत बनाने और तेजी से बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में सुबह धनिये का पानी पीने से आपके बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है। इसके अलावा आप धनिया को तेल या हेयर मास्क के रूप में भी लगा सकते हैं।

वजन घटाने में मदद करता है- धनिया में कुछ पाचन गुण होते हैं। ऐसे में सुबह धनिये का पानी पीने से पाचन में सुधार होता है और मेटाबॉल्जिम तेज होता है। यह आपके वजन घटाने की प्रक्रिया में आपकी मदद कर सकते हैं।

पिग्मेंटेशन और मुंहासों को कम करता है- धनिया आयरन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। ऐसे में सुबह धनिये का पानी पीने से त्वचा ग्लोइंग और मुलायम रहती है।

कॉलेस्ट्रोल से छुटकारा- रिसर्च के अनुसार अगर आपको हाई कॉलेस्ट्रॉल की श‍िकायत है तो आप धनिया के बीज के पानी का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए धनिये का पानी पी सकते हैं।

E-Paper